इसे अपने काउंटर पर लगाइए
14 दिन तक हर फ़ीचर फ़्री में खुला। न कार्ड, न अपने-आप पैसे कटना। पसंद आए तो एक बार ख़रीदें और यह आपका हुआ। ट्रायल में बनाए बिल सीधे आगे चलते रहेंगे।
- बिना इंटरनेट के बिल बनाएँ
- डेटा आपके अपने PC पर रहता है
- ट्रायल के लिए कार्ड नहीं चाहिए
Windows 10 और 11 · 64-bit · 14 दिन का फ़्री ट्रायल
आपका डाउनलोड शुरू हो रहा है
अगर कुछ सेकंड में कुछ न हो, तो नीचे वाला बटन दबाएँ। सेटअप में मदद के लिए एक कार्यदिवस के अंदर हमारी टीम का व्यक्ति आपको WhatsApp करेगा।
Windows के लिए डाउनलोड करेंइंस्टॉलर नहीं चाहिए? पोर्टेबल ZIP डाउनलोड करें
इंस्टॉल होने के बाद
चार कदम, लगभग पाँच मिनट।
इंस्टॉलर चलाएँ
नए ऐप पर Windows एक SmartScreen चेतावनी दिखा सकता है। More info पर क्लिक करें, फिर Run anyway चुनें।
लॉग इन करें
पहली बार खोलने पर ऐप एक डिफ़ॉल्ट admin लॉगिन बनाता है। असली काम शुरू करने से पहले उसका पासवर्ड बदल लें।
अपना बिज़नेस जोड़ें
Company Settings में नाम, GSTIN, पता और लोगो डालें। यही आपके बिलों पर छपेगा।
बिल बनाना शुरू करें
पहले सारा माल चढ़ाने की ज़रूरत नहीं। ज़रूरत पड़ने पर F9 से प्रोडक्ट जोड़ते जाएँ, या CSV से इम्पोर्ट करें।
क्या चाहिए
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Windows 10 या 11, 64-bit |
|---|---|
| डिस्क स्पेस | लगभग 500 MB, साथ में आपके डेटा और बैकअप के लिए जगह |
| इंटरनेट | बिल बनाने के लिए ज़रूरी नहीं। सिर्फ़ अपडेट, AI बिल स्कैनिंग और वैकल्पिक क्लाउड डैशबोर्ड के लिए चाहिए |
| प्रिंटर | कोई भी Windows प्रिंटर। थर्मल 58mm/80mm की सेटिंग मौजूद है, पर असली थर्मल प्रिंटर पर अभी टेस्ट नहीं हुई है |
| बारकोड स्कैनर | ज़रूरी नहीं। कोई भी USB keyboard-wedge स्कैनर बिना किसी सेटअप के चलता है |
पहले मिनट से आपका डेटा, आपके पास
इंस्टॉल करने पर कहीं कोई अकाउंट नहीं बनता। ऐप आपकी अपनी डिस्क पर एक डेटाबेस फ़ाइल बनाता है, और आपके बिल वहीं रहते हैं। जब तक आप ख़ुद क्लाउड डैशबोर्ड चालू न करें या AI बिल स्कैनिंग इस्तेमाल न करें, कुछ भी बाहर नहीं भेजा जाता।
कंप्यूटर के बाहर एक कॉपी चाहिए, तो बैकअप उस फ़ोल्डर में रखें जिसे आपका OneDrive, Google Drive या Dropbox पहले से सिंक करता है — ऐप फ़ाइल लिखता है, बाकी काम आपका सिंक ऐप कर देता है।
सारे फ़ीचर देखें (अंग्रेज़ी में) →ऐप की कुछ स्क्रीन अभी अंग्रेज़ी में हैं।पूरी जानकारी अंग्रेज़ी वेबसाइट पर देखें →